माताएं आज रखेंगी हरछठ व्रत

नवभारतटाइम्स.कॉम
harchhath vrat 2023 mothers to observe halshasthi fast today for long life of children know auspicious time and puja vidhi
nNBT न्यूज, लखनऊ

संतान की लंबी आयु, आरोग्य और सुख-समृद्धि की कामना के साथ माताएं बुधवार को हरछठ (हलषष्ठी) का व्रत रखेंगी। हिंदी पंचांग के मुताबिक भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। बलराम जी शेषनाग के अवतार हैं और उनका मुख्य शस्त्र हल था, इसलिए इसे हलषष्ठी भी कहा जाता है। पूर्वांचल में यह पर्व 'ललई छठ' के नाम से विशेष प्रसिद्ध है।
ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल के अनुसार, षष्ठी तिथि बुधवार सुबह 6:12 बजे से शुरू होकर गुरुवार सुबह 4:25 बजे तक रहेगी। उदया तिथि की मान्यता के कारण यह व्रत बुधवार को ही श्रद्धा व उल्लास के साथ रखा जा रहा है।

क्या खा सकते हैं? : ज्योतिषाचार्य ने बताया कि इस व्रत में हल से जुते खेत का कोई भी अनाज, फल या सब्जी खाना वर्जित होता है। व्रती महिलाएं केवल प्राकृतिक रूप से स्वतः उगी चीजें या तालाब में पैदा होने वाले खाद्य पदार्थ ही ग्रहण करती हैं। इसमें मुख्य रूप से पसही या तिन्नी का चावल और केर्मुआ का साग खाया जाता है।