वित्त मंत्रालय में तैनात कर्मचारी की कार से बदमाशों ने उड़ाया मोबाइल

नवभारतटाइम्स.कॉम
iphone stolen from finance ministry employees car thugs terror in greater noida
n NBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा

भारत सरकार के राजस्व विभाग वित्त मंत्रालय में तैनात एक कर्मचारी का टप्पेबाज आईफोन ले उड़े। पीड़ित गैलेक्सी डायमंड प्लाजा के सामने यूटर्न पर खड़े हुए थे। उसी दौरान दो युवकों ने उनकी कार के शीशे पर ठकठक की और दूसरा उनका मोबाइल लेकर फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-61 स्थित प्रतीके फैडोरा सोसायटी निवासी सुनील कुमार भारत सरकार के राजस्व विभाग वित्त मंत्रालय में तैनात हैं। वह नोएडा के सेक्टर-61 से कार में सवार होकर टेकजोन-4 की तरफ जा रहे थे। जब वह गैलेक्सी डायमंड प्लाजा के पास पहुंचे, जाम लगा होने की वजह से वह भी यूटर्न पर खड़े हो गए। उसी दौरान एक युवक ने ड्राइवर साइड में आकर शीशे पर हाथ मारा। उन्होंने शीशा खोला तो दूसरी तरफ एक और युवक आकर खड़ा हो गया। दोनों ने कार ठीक चलाने की बात कहते हुए उन्हें बातचीत में उलझा लिया।