इस्कॉन :जन्माष्टमी महोत्सव 4 को

नवभारतटाइम्स.कॉम
iskcon lucknow to celebrate janmashtami mahotsav on september 4 special abhishek cultural programs and dahi handi competition
nNBTन्यूज,लखनऊ : राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित श्रीश्री राधा रमण बिहारी मंदिर में 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा महोत्सव मनाया जाएगा। मंगलवार को प्रेस वार्ता में मंदिर अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभुजी ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 4:30 बजे मंगला आरती से शुरू होगा। दोपहर 12 से रात 10 बजे तक दूध, दही, घी, शहद और 1008 तीर्थों के जल से अभिषेक होगा। रात 10 से 12 बजे महा अभिषेक और वृंदावन के कारीगरों द्वारा बनाई जरी-मोती वाली विशेष पोशाक से शृंगार किया जाएगा। शाम 6 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम , मुकुंदा रॉक बैंड, भरतनाट्यम और 'कौन बनेगा कृष्ण डिवोटी' क्विज होगी। 5 सितंबर को श्रील प्रभुपाद की 130वीं व्यास पूजा, प्रतिमा अनावरण, भंडारा और दही हांडी प्रतियोगिता होगी।