पढ़ाने से पहले बच्चों के मनोभाव समझते हैं राहुल

नवभारतटाइम्स.कॉम
पढ़ाने से पहले बच्चों के मनोभाव समझते हैं राहुल
nNBT न्यूज़, बाराबंकीः राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए त्रिवेदीगंज ब्लॉक के प्राइमरी स्कूल बहुता के प्रधानाध्यापक राहुल शुक्ला का भी चयन हुआ है। वे पहले बच्चों के मनोभावों को समझते हैं और फिर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करवाते हैं। नवाचार के रूप में उन्होंने न केवल स्कूल में डेस्क व बेंच का प्रबंध सीएसआर फंड से कराया बल्कि बच्चों को सहज माहौल देने के लिए दीवारों पर प्राकृतिक कलाकृतियां भी करवाईं।

साल 2009 में चयनित होने के बाद पहली तैनाती दरियाबाद के प्राइमरी स्कूल पूरेमिश्र में हुई। दो साल बाद त्रिवेदीगंज के प्राइमरी स्कूल में तबादला होने पर बच्चों के साथ मित्रवत होकर शैक्षिणिक माहौल तैयार करने के साथ खेल की स्पर्धाएं कराईं। उनके प्रयासों से प्राथमिक विद्यालय सर्वाधिक प्रवेश वाला बन गया।