Rinku Singhs Sensational Allegation Conspiracy By Senior Officers To Prove Unsuitable For Judicial Work
काम तमाम करने की तैयारी है: रिंकू सिंह
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ: जालौन की उरई तहसील में एसडीएम (न्यायिक) पद पर तैनात IAS अफसर रिंकू सिंह राही ने फिर बिना नाम लिए सीनियर अफसरों पर हमला बोला है। रिंकू ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग उन्हें न्यायिक कार्यों के लिए अनुपयुक्त साबित करने की कोशिश में लगे हैं। इसी कारण उरई तहसील में लेखपालों से कार्य बहिष्कार करवाया जा रहा है।
रिंकू ने X पोस्ट में लिखा है कि फील्डिंग पूरी सेट की हुई है। अधिवक्ताओं ने पहले से कार्य बहिष्कार कर रखा है। पूरी कोशिश यह सिद्ध करने की है कि मैं न्यायिक कार्यों के लिए उपयुक्त नहीं हूं। एक छोटी सी भूल और काम तमाम। लेखपालों का आरोप, अनावश्यक दबाव बना रहे: लेखपाल संघ ने जालौन डीएम को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया है कि उपजिलाधिकारी (न्यायिक) तय प्रक्रिया के विपरीत दस्तावेज मांग रहे हैं। इस तरह अनावश्यक दबाव बना रहे हैं।