6 Lakhs Extorted From Youth By Blackmailing With Morphed Photos Case Registered In Cyber Police Station
मॉर्फ्ड फोटो भेजकर किया ब्लैकमेल, हड़पे "6 लाख
नवभारतटाइम्स.कॉम•
NBT रिपोर्ट, नोएडा
साइबर जालसाजों ने टेलीग्राम के जरिए मॉर्फ्ड फोटो भेजकर एक युवक को डराया और ब्लैकमेल कर उससे छह लाख 31 हजार ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। मामले में साइबर थाना पुलिस केस दर्ज कर रकम ट्रांसफर खातों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।सेक्टर-22 स्थित चौड़ा गांव निवासी 36 वर्षीय व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उन्हें पैसों की जरूरत थी। उन्होंने गूगल पर सस्ते और तत्काल लोन का विज्ञापन देखा। इसके बाद ठगों के संपर्क में आकर उन्होंने ऑनलाइन 48 हजार रुपये का लोन लिया।