बेरोज़गार होने का तंज़ कसा तो दोस्त की हत्या

नवभारतटाइम्स.कॉम
friend brutally murdered due to taunts of unemployment police arrest three
nNBT रिपोर्ट, प्रयागराज: डिजिटल क्रिएटर व फोटोग्राफर आलोक गुप्ता (27) की हत्या के खुलासे का दावा करते हुए प्रयागराज की धूमनगंज पुलिस ने उसके दोस्त शुभम तिवारी के साथ ही दो अन्य को अरेस्ट किया है। पुलिस के अनुसार शुभम ने उधार चुकाने से बचने और आलोक के तानों से तंग आकर वारदात की थी।

धूमनगंज क्षेत्र के अंबर अपार्टमेंट हरवारा में किराए पर रहने वाला आलोक संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। मां रेखा देवी ने धूमनगंज थाने में 22 अगस्त को गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। पुलिस को मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सोहागी क्षेत्र में सेल्फी पॉइंट के पास एक नीले रंग के बैग में अज्ञात युवक का शव मिलने की जानकारी हुई है। इसके बाद अनुराग ने शव की शिनाख्त अपने भाई आलोक के रूप में की थी। डीसीपी सिटी जोन सागर जैन ने बताया कि पुलिस टीम ने तीन अभियुक्तों शुभम तिवारी, शुभम यादव और अंकुश यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से एक अवैध पिस्टल, कारतूस, चार एंड्रॉयड फोन, एक ब्लूटूथ व घटना में इस्तेमाल कार बरामद की गई है। पूछताछ में पता चला कि आरोपितों ने गोली मारने के बाद गला घोंटा था। इसके बाद हाथ-पैर तोड़कर शव बैग में भरा और करीब 62 किमी दूर रीवा ले जाकर सोहागी पहाड़ी पर फेंक दिया।