Nbfc Loan Growth Accelerates Rbis Concern On Asset Quality
‘NBFC की कर्ज वृद्धि में तेजी’
नवभारत टाइम्स•
NBT रिपोर्ट, मुंबई : RBI के डिप्टी गवर्नर एस.सी. मुर्मू ने गुरुवार को नॉन-बैंक फाइनेंस कंपनियों (NBFCs) से कहा कि वे यह पक्का करें कि लोन ग्रोथ में तेजी के कारण असेट क्वालिटी से जुड़ी चिंताएं न बढ़ें। यहां CII के एक कार्यक्रम में बोलते हुए, मुर्मू ने नॉन-बैंक लेंडर्स से लिक्विडिटी मैनेजमेंट , सही व्यवहार, शिकायतों का समाधान और ज़िम्मेदारी से लोन देने जैसे दूसरे पहलुओं पर भी ध्यान देने को कहा।