आज इस्कॉन व सनातन धर्म मंदिर के पास रहेगा डायवजर्न

नवभारतटाइम्स.कॉम
janmashtami traffic diversion in noida movement restricted near iskcon and sanatan dharma temples
n NBT न्यूज, नोएडा

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के मद्देनजर नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए एडवाइजरी जारी की है। 4 सितंबर को सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर और सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित व डायवर्ट रहेगा।
इस्कॉन मंदिर (से.-33) क्षेत्र में बदलेगा यातायात

मार्ग बंद: गिझौड़ चौक से इस्कॉन मंदिर की ओर जाने वाला मार्ग 3 सितंबर से कार्यक्रम समाप्ति तक पूरी तरह बंद रहेगा।

प्रतिबंधित मार्ग: एनटीपीसी (NTPC) अंडरपास से गिझौड़ चौक और गिझौड़ चौक से एनटीपीसी की ओर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

वैकल्पिक मार्ग: गिझौड़ से अट्टा अंडरपास की ओर जाने वाले वाहन गिझौड़ चौक से दाएं मुड़कर होशियारपुर तिराहा होते हुए सिटी सेंटर जा सकेंगे, या समरविल तिराहा होकर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। सेक्टर-31/25 चौक से गिझौड़ की ओर जाने वाले वाहनों को बाएं मुड़कर स्पाइस मॉल, एडोब चौक और सेक्टर-22, 23, 54 तिराहे के रास्ते भेजा जाएगा। पार्किंग व्यवस्था : मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग एडोब बिल्डिंग के पास निर्धारित की गई है। वहां से श्रद्धालु पैदल प्रवेश करेंगे।

अन्य मंदिरों के आसपास ट्रैफिक व्यवस्था : सेक्टर-19 व सेक्टर-2: सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर और सेक्टर-2 स्थित मंदिर के आसपास भी आवश्यकतानुसार यातायात डायवर्ट या प्रतिबंधित किया जाएगा।