50 हजार की छंटनी फॉक्सवैगन से

नवभारत टाइम्स
50000 jobs cut at volkswagen 1 lakh layoffs expected by 2030
NBT रिपोर्ट : जर्मनी की कार बनाने वाली कंपनी फॉक्सवैगन (Volkswagen) ने साल 2030 तक 50,000 और नौकरियां घटाने का फैसला किया है। ET के मुताबिक, यह कंपनी के पिछले करीब 90 सालों के इतिहास का सबसे बड़ा बदलाव है। इस दशक के अंत तक कंपनी द्वारा खत्म की जाने वाली कुल नौकरियों की संख्या बढ़कर 1,00,000 हो जाएगी।