FM ने ग्लोबल सीईओ को भारत में निवेश का न्योता दिया

नवभारतटाइम्स.कॉम
finance minister nirmala sitharaman invites global ceos to invest in india emphasis on digital infrastructure opportunities
आईएएनएस, नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने न्यू यॉर्क में दुनिया की बड़ी कंपनियों के सीईओ के साथ कई बैठकें कीं। उन्होंने भारत की तेजी से बढ़ती इकॉनमी और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के नए मौकों पर चर्चा की। शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म 'X' पर जारी एक सरकारी बयान में इसकी जानकारी दी गई।

Tillman होल्डिंग्स के सीईओ संजीव आहूजा के साथ मीटिंग में वित्त मंत्री ने कहा कि भारत सरकार की नीतियां डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश को बढ़ावा देने वाली हैं। Marsh Re के सीईओ डीन क्लिसुरा और कंपनी के हेड देवांशु ध्यानी के अलावा BNY मेलन के ग्रुप सीओओ एलेजांद्रो पेरेज के साथ हुई बैठक में निवेश पर चर्चा हुई।