‘लैब ग्रोन डायमंड पर मिलकर हो काम’

नवभारतटाइम्स.कॉम
‘लैब ग्रोन डायमंड पर मिलकर हो काम’
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को सुझाव दिया कि भारत और बेल्जियम को लैब-ग्रोन डायमंड के क्षेत्र में मिलकर काम करना चाहिए। बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर की मौजूदगी में भारत-EU मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हुई एक उच्च-स्तरीय बातचीत में गोयल ने कहा कि दोनों देशों को लैब-ग्रोन डायमंड की टेक्नोलॉजी और सर्टिफिकेशन (प्रमाणन) से जुड़े पहलुओं पर काम करने की जरूरत है।