नगर निगम और पुलिस टीम पर हमले में केस दर्ज

नवभारतटाइम्स.कॉम
manesar illegal market action stone pelting on municipal corporation and police team case registered
n NBT रिपोर्ट, मानेसर: आईएमटी मानेसर एरिया में गुरुवार शाम को अवैध बाजार हटाने गई नगर निगम की प्रवर्तन शाखा व पुलिस बल पर पथराव करने के मामले में केस दर्ज हो गया है। इस हमले में एएसआई सहित 3-4 पुलिसकर्मी और निगम की टीम का एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपद्रवियों ने सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ की और बाद में सड़क जाम कर हंगामा भी किया था। घटना गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे की है। कार्रवाई के दौरान दो पुरुषों और दो महिलाओं ने भीड़ को भड़का दिया। एक महिला ने पत्थर फेंका, जिसके बाद 50 से अधिक लोगों की अनियंत्रित भीड़ ने पुलिस और निगम कर्मचारियों पर ताबड़तोड़ पथराव शुरू कर दिया।