बंद पड़े किंगडम ऑफ ड्रीम्स में फिर लगी आग

नवभारतटाइम्स.कॉम
massive fire again in closed kingdom of dreams questions raised on security
n NBT रिपोर्ट, सेक्टर-29

मिलेनियम सिटी के सेक्टर-29 स्थित बहुचर्चित मनोरंजन केंद्र 'किंगडम ऑफ ड्रीम्स' (केओडी) परिसर में शुक्रवार को एक बार फिर भीषण आग लग गई। पिछले कई वर्षों से बंद पड़े इस परिसर में आग लगने की यह चौथी घटना बताई जा रही है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका, लेकिन बंद परिसर में बार-बार हो रहे इन हादसों ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बता दें कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने बकाया राशि न चुकाने पर वर्ष 2022 में केओडी को सील कर दिया था। इसके बाद से ही यह विशाल परिसर पूरी तरह लावारिस और बंद पड़ा है। इससे पहले मार्च 2025 में भी यहां भीषण आग लगी थी, जिसमें परिसर का एक बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो गया था। फायर डिपार्टमेंट की टीमें आग के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।