हथियार के बल पर लूटा था, एक साल से फरार आरोपी अरेस्ट

नवभारतटाइम्स.कॉम
one year absconding accused arrested for armed robbery
nNBT न्यूज, होडल : सीआईए पुलिस टीम ने हसनपुर थाना क्षेत्र के जटौली सड़क मार्ग पर एक वर्ष पूर्व हुई लूट की वारदात को सुलझाते हुए मुख्य आरोपी विक्रम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विक्रम, पलवल के मोहन नगर का निवासी है और साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया था। मामला 22 अगस्त 2025 की रात का है, गांव जटौली निवासी अरुण चौहान घर लौट रहे थे। बालाजी मंदिर के पास पहुंचे, तो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने रास्ता रोक लिया और हथियार तानकर उनकी नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया था। एसपी नीतीश अग्रवाल ने जांच सीआईए को सौंप दी थी।