Rentomojo Ipo To Open On September 9 Price Band 384 404
रेंटोमोजो का IPO 9 को खुलेगा
नवभारत टाइम्स•
NBT रिपोर्ट, मुंबई: घर के फर्नीचर और अप्लायंसेज के लिए ऑनलाइन रेंटल और सब्सक्रिप्शन प्लेटफॉर्म , Rentomojo Ltd ने शुक्रवार को अपने आने वाले 1,256 करोड़ रुपये के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के लिए प्रति इक्विटी शेयर 384-404 रुपये का प्राइस बैंड तय किया। सब्सक्रिप्शन के लिए 9 सितंबर को खुलेगा और 11 सितंबर को बंद होगा। IPO में 150 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे और प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर पर 1,106 करोड़ रुपये मूल्य के 2.36 करोड़ शेयरों की बिक्री (OFS) की जाएगी।