Scorpio Coming From The Wrong Direction Hit Pcr 2 Policemen Injured
उल्टी दिशा से आ रही स्कॉर्पियो ने PCR में मारी टक्कर, 2 जख्मी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, नोएडा
सेक्टर-135 स्थित एक कंपनी के गेट नंबर दो के सामने तेज रफ्तार और लापरवाही से गलत दिशा में आ रही स्कॉर्पियो ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के सरकारी वाहन में टक्कर मार दी। हादसे में सब इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल घायल हो गए, जबकि पीसीआर भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही कार पुलिस के कब्जे में है। पुलिस के अनुसार एक और बुधवार की रात पीसीआर पर सब इंस्पेक्टर विशांक चाहल और कांस्टेबल शुभम मलिक की ड्यूटी थी। करीब सवा तीन बजे दोनों सेक्टर-135 स्थित कंडोर कंपनी के गेट नंबर दो के सामने पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से काले रंग की स्कॉर्पियो तेज गति और लापरवाही से गलत दिशा में चलाते हुए आई और पुलिस वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सब इंस्पेक्टर विशांक और कांस्टेबल शुभम मलिक को चोटें आईं। पुलिस के मुताबिक स्कॉर्पियो चालक ने यातायात नियमों की अनदेखी करते हुए वाहन चलाया, जिससे दुर्घटना हुई। सब इंस्पेक्टर विशांक की तहरीर पर चालक के खिलाफ गलत केस दर्ज किया है।