Crude Oil Crosses 100 Sensex Falls 813 Points To Three month Low
कच्चा तेल $100 के पार, सेंसेक्स 1% गिरा
नवभारत टाइम्स•
(फोटो- नवभारत टाइम्स)
NBT रिपोर्ट, मुंबई: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार जाने का असर शेयर बाजार पर साफ दिखा। बुधवार को Sensex लगातार तीसरे दिन गिरकर 813 अंक टूट गया और करीब तीन महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया। Nifty भी 23,450 के नीचे बंद हुआ। दुनिया में कच्चे तेल की कीमत तय करने वाला Brent crude 2.67% उछलकर 100.5 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
सेंसेक्स 813.35 अंक (1.08%) गिरकर दिन के सबसे निचले स्तर 74,764.23 पर बंद हुआ। यह करीब तीन महीने में सेंसेक्स का सबसे निचला क्लोजिंग स्तर भी है। Nifty 203.60 अंक (0.86%) गिरकर 23,431.50 पर बंद हुआ। यह भी करीब तीन महीने का सबसे निचला स्तर है। इससे पहले इंडेक्स 11 जून को इसी के आसपास बंद हुआ था।Sensex की 30 कंपनियों में HCL Tech सबसे ज्यादा 4.55 फीसदी गिरा। Infosys में 4.43 फीसदी, Tech Mahindra में 3.87 फीसदी और TCSमें 2.26 फीसदी की गिरावट आई। वहीं अदाणी पोर्ट के शेयर में सबसे ज्यादा 3.67 फीसदी की बढ़त हुई।