मसूद अज़हर अफगानिस्तान में नहीं: तालिबान सरकार

नवभारतटाइम्स.कॉम
masood azhar not in afghanistan big statement by taliban government pakistans claims rejected
nपीटीआई, नई दिल्ली

तालिबान सरकार ने जैश-ए-मोहम्मद के संस्थापक आतंकी मसूद अजहर के अफगानिस्तान में सक्रिय होने के पाकिस्तान के बार-बार किए जा रहे दावों को खारिज किया है। अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय के एक सीनियर अधिकारी ने पुष्टि की है कि अजहर उनके देश में मौजूद नहीं है। काबुल ने दोहराया कि अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल किसी भी दूसरे देश के खिलाफ नहीं होने दिया जाएगा। पाकिस्तान लंबे समय से दावा करता रहा है कि अजहर अफगानिस्तान भाग गया है। यह दावा ऐसे समय में सामने आया है, जब पाकिस्तान वित्तीय कार्रवाई कार्यबल की ओर से आतंकवादी संगठनों और उनके नेतृत्व के खिलाफ कार्रवाई करने के दबाव का सामना कर रहा है। भारत में अजहर कई बड़े आतंकवादी हमलों के मामलों में वॉन्टेड है। उनमें 2001 में संसद पर हुआ हमला, 2008 के मुंबई हमले, 2016 में पठानकोट वायुसेना अड्डे पर हमला और 2019 में पुलवामा में हुआ आतंकी हमला शामिल हैं।