Sebis Big Decision Changes In Penalty Rules For Agricultural Commodity Derivatives Effective Immediately
जुर्माने के नियमों को सेबी ने बदला
नवभारतटाइम्स.कॉम•
पीटीआई, नई दिल्ली: बाजार नियामक सेबी ने बुधवार को एग्रीकल्चर कमोडिटी डेरिवेटिव्स में ग्राहकों की पोजिशन लिमिट और नियमों के उल्लंघन पर लगने वाले जुर्माने के नियम बदल दिए हैं। अब जुर्माना तय सीमा से ज्यादा पोजिशन और उल्लंघन कितने दिनों तक चला, इसके आधार पर तय होगा। साथ ही, जुर्माने की अधिकतम सीमा भी तय की गई है। सेबी ने बताया कि नए नियम तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।