Bjp Mlas Illegal Pg Aap Demands Map Says Run Bulldozer
पीजी वैध तो नक्शा दिखाएं बीजेपी विधायक : AAP
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी का आरोप है कि सत्य निकेतन में विधायक अनिल शर्मा के परिवार का पीजी होम अवैध है। गुरुवार को 'आप' दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि रेखा गुप्ता सरकार इस पर बुलडोजर चलाकर नजीर पेश करे। भारद्वाज ने कहा कि अनिल शर्मा का पीजी वैध है तो एमसीडी से पास नक्शा दिखाएं। उन्होंने कहा कि पहले अनिल शर्मा अपना पीजी होने इनकार कर रहे थे, लेकिन अब अपना पीजी होने की बात मान ली है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बुधवार को विधायक अनिल शर्मा ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने पहले कहा कि उनका कोई पीजी नहीं है, लेकिन बुधवार रजिस्ट्री दिखा रहे थे। सौरभ ने मांग की कि अनिल शर्मा रजिस्ट्री पब्लिक डोमेन में डालें।