Greater Noida Pump Operators Demand To Be Linked With Outsourced Service Corporation Hope For Dignified Facilities
पंप ऑपरेटरों की आउटसोर्स सेवा निगम से जोड़ने की मांग
Contributed by: sunil.pandey2|नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, ग्रेनो : ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के जलापूर्ति विभाग में कार्यरत पंप ऑपरेटर ने बैठक कर रणनीति बनाई। अथॉरिटी और शासन से मांग की है कि सभी कर्मचारियों को जल्द आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) से जोड़ा जाए। कर्मचारियों ने कहा कि 700 पंप ऑपरेटरों को सेवा निगम से जोड़ें, ताकि उन्हें सम्मानजनक सुविधाएं मिल सकें। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी नलकूप संचालक यूनियन के अध्यक्ष लोकेश भाटी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने बीते 2 सितंबर को 64 विभागों को आउटसोर्स सेवा निगम से जोड़ने के आदेश जारी किए हैं।