सरयू नदी में डूबे नाना और नाती के शव दूसरे दिन मिले

नवभारतटाइम्स.कॉम
bodies of grandfather and grandson drowned in saryu river found farmer dies of electrocution in ayodhya
nNBT न्यूज, अयोध्या: रूदौली इलाके में सरयू नदी में डूबे नाना नाती के शव गुरुवार को बरामद कर लिए गए। पसैया गांव के पास बुधवार को सरयू नदी में जगराम (60) और उसके नाती शिवा नदी में डूब गए थे। सूचना पर एसडीआरएफ, स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू करवाई गई। आखिरकार गुरुवार सुबह शव तलाश लिए गए।

झटका मशीन के तार से लगा करंट, बुजुर्ग की मौत
अयोध्या के तारूंन इलाके में पंडरिया गांव में झटका मशीन के खुले तार की चपेट में आने से किसान सदा सहाय (71) की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार फसल को जानवरों से बचाने के लिए खेत में झटका मशीन का तार लगा था। बुजुर्ग का ध्यान नहीं गया और तार के संपर्क में आ गए थे।

रेकमेंडेड खबरें