प्रदूषण नियमों को लेकर बोर्ड और उद्यमियों की बैठक

नवभारतटाइम्स.कॉम
board and entrepreneurs meeting on pollution norms important discussion held in manesar
nNBT रिपोर्ट, मानेसर : प्रदूषण कंट्रोल से जुड़े नियमों के पालन के साथ इंडस्ट्री के रोजमर्रा के कामकाज में आ रही दिक्कतों को लेकर गुरुवार को आईएमटी मानेसर के सेक्टर-8 में हरियाणा स्टेट पल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (HPCB) और इंडस्ट्रियल असोसिएशन की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता HPCB के रीजनल ऑफिसर गुड़गांव साउथ मुकुल कथूरिया ने की। इसमें गुड़गांव नॉर्थ और साउथ के फील्ड ऑफिसर के साथ विभिन्न इंडस्ट्रियल असोसिएशनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। अधिकारियों ने कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) और CPCB की ओर से जारी निर्देशों की जानकारी दी। बैठक में एयर पॉल्यूशन कंट्रोल डिवाइस को अपग्रेड करने और डीजी सेट से जुड़े स्टैंडर्ड पर चर्चा हुई।

रेकमेंडेड खबरें