सर्दन फेरिफेरल रोड (SPR) पर बढ़ता ट्रैफिक जाम उद्यमियों के लिए चिंता बन रहा है। गुड़गांव चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (GCCI) ने पुलिस कमिश्नर और डीसी को पत्र भेजकर समाधान की मांग की है। GCCI के प्रेसिडेंट विकास जैन ने कहा कि SPR गुड़गांव का अहम मार्ग है। इस पर ट्रैफिक का दबाव तेजी से बढ़ा है। लंबे समय तक जाम में फंसे रहने से समय और ईंधन की बर्बादी हो रही है। इससे कारोबार प र भी असर पड़ रहा है। ऐसे में उद्यमियों ने प्रशासन से SPR का ट्रैफिक असेसमेंट कराने की मांग की है। साथ ही SPR पर आने वाले समय में बढ़ने वाले ट्रैफिक को देखते हुए लांग टर्म ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान तैयार किया जाए। इसमें तेजी से बढ़ रहे कमर्शल और रिहायशी विकास को भी ध्यान में रखने की मांग की गई है।