If Bjp Mlas Pg Is Valid Show The Map Aaps Allegation
पीजी वैध तो नक्शा दिखाएं बीजेपी विधायक : AAP
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी का आरोप है कि सत्य निकेतन में विधायक अनिल शर्मा के परिवार का पीजी होम अवैध है। गुरुवार को 'आप' दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि रेखा गुप्ता सरकार इस पर बुलडोजर चलाकर नजीर पेश करे। भारद्वाज ने कहा कि अनिल शर्मा का पीजी वैध है तो एमसीडी से पास नक्शा दिखाएं। उन्होंने कहा कि पहले अनिल शर्मा अपना पीजी होने इनकार कर रहे थे, लेकिन अब अपना पीजी होने की बात मान ली है।वहीं, अनिल शर्मा ने सौरभ भारद्वाज के आरोपों को निराधार और राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताया है। शर्मा ने कहा कि किसी भवन को केवल राजनीतिक बयानबाजी के आधार पर अवैध या अनधिकृत घोषित नहीं किया जा सकता।