‘रेवन्ना के फोन में अश्लील विडियो’

नवभारतटाइम्स.कॉम
dozens of obscene videos found on prajwal revannas phone major revelation in jail
पीटीआई, बेंगलुरु: यहां सेंट्रल जेल में बंद सजायाफ्ता पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना की बैरक से जब्त किए गए मोबाइल फोन की फरेंसिक जांच में कई बड़े खुलासे हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, 11 अगस्त को CCB द्वारा की गई छापेमारी के दौरान रेवन्ना के पास से एक एंड्रॉयड स्मार्टफोन, पेन ड्राइव और नोटबुक बरामद की गई थी। जब्त मोबाइल फोन में दर्जनों अश्लील विडियो मौजूद थे। हालांकि, प्रज्वल ने फोन अपना होने से इनकार किया और दावा किया कि जेल के अन्य कैदी भी रोटेशन के आधार पर इस फोन का इस्तेमाल करते थे।