बोधगया मसले पर शाह से चर्चा: आठवले

नवभारत टाइम्स
बोधगया मसले पर शाह से चर्चा: आठवले
(फोटो- नवभारत टाइम्स)
NBT रिपोर्ट: रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास आठवले जी ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी से भेंट की। आठवले के साथ बौद्ध भिक्षुओं का प्रतिनिधिमंडल भी भेंट में सहभागी रहा। आठवले ने कहा कि बोधगया स्थित महाबोधि विहार के प्रबंधन एवं बोधगया मंदिर अधिनियम, 1949 से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। आठवले ने कहा कि बौद्ध भिक्षुओं ने अपनी विभिन्न मांगों से संबंधित एक ज्ञापन भी शाह को सौंपा। भारत सहित विश्वभर के बौद्ध धर्म के अनुयायियों की लंबे समय से मांग है कि ‘बोधगया मंदिर अधिनियम, 1949’ को पूरी तरह निरस्त किया जाए और महाबोधि विहार का संपूर्ण नियंत्रण एवं प्रबंधन बौद्ध समुदाय को सौंपा जाए।