National Lok Adalat In Lucknow Over 353 Lakh Cases Resolved Rs 4745 Crore Recovered
3.53 लाख से अधिक मामलों का निस्तारण, "47.45 करोड़ की वसूली
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : राजधानी में राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को रेकॉर्ड स्तर पर मामलों का निस्तारण किया गया। करीब 3,53,510 मामलों का निस्तारण किया गया और 47.45 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि की वसूली हुई। पुराने हाई कोर्ट स्थित मेडिएशन सेंटर में जिला न्यायाधीश मलखान सिंह की उपस्थिति में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत की शुरुआत हुई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा, अपर जिला जज जैनेंद्र कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) राज बहादुर सहित न्यायिक अधिकारी , बैंक अधिकारी, अधिवक्ता और पराविधिक स्वयंसेवक मौजूद रहे। इस दौरान न्यायालय परिसर में हेल्थ कैंप, आधार कैंप, आदर्श कारागार के बंदियों की ओर से निर्मित उत्पादों और स्वयंसेवी संस्थाओं की प्रदर्शनी लगाई गई। साथ ही ओडीओपी के तहत विशेष स्टॉल भी लगाए गए।
पूरे प्रदेश में 1.20 करोड़ से ज्यादा मामले निपटे : उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (UPSLSA) की सदस्य सचिव मनु कालिया के अनुसार शाम 6 बजे तक प्रदेश में कुल 1,20,45,880 मामलों का निस्तारण किया गया। निस्तारित मामलों में 1 करोड़ 15 लाख 24 हजार 62 प्री-लिटिगेशन वाद और 5,21,818 लंबित वाद शामिल हैं। लोक अदालत का आयोजन इलाहाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एवं यूपीएसएलएसए के मुख्य संरक्षक न्यायमूर्ति अरुण भंसाली के मार्गदर्शन वकार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति अरिंदम सिन्हा के निर्देशन में किया गया।