Jewelry cash Thief Arrested From Pune 209 Grams Of Gold And 3 Lakh Rupees Recovered
जेवर व कैश चोरी मामले में आरोपी पुणे से अरेस्ट
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, फरीदाबाद
एनआईटी क्षेत्र के मार्केट नंबर-1 स्थित जूलरी हॉलमार्क सेंटर से 209 ग्राम सोना और तीन लाख रुपये नकद चोरी करने के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने दुकान पर काम करने वाले आरोपी संतोष को पुणे, महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से सांगली, महाराष्ट्र का रहने वाला है। पुलिस ने उसे तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया सोना, नकदी से खरीदे गए आभूषण और 9,200 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।एनआईटी निवासी दादासो यमगर मार्केट नंबर-1 में हॉलमार्क सेंटर चलाते हैं। संतोष करीब सात माह से उनकी दुकान पर काम कर रहा था और वहीं रहता था। दुकान व तिजोरी की चाबी भी उसके पास रहती थी। शिकायतकर्ता के मुताबिक, 4 सितंबर की रात दुकान बंद कर वह घर चले गए थे। अगले दिन संतोष का मोबाइल बंद मिला और दुकान के सीसीटीवी कैमरे भी बंद थे। दुकान पहुंचने पर तिजोरी खुली मिली और उसमें रखा 209 ग्राम सोना व तीन लाख रुपये गायब मिले।