युवती के अपहरण का आरोप, FIR

नवभारतटाइम्स.कॉम
hathin allegation of girls abduction case registered for taking her in car before marriage
nNBT न्यूज, हथीन : उटावड़ थाना क्षेत्र के गांव से युवती के अपहरण करने का आरोप है। शिकायत के आधार पर उटावड़ थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, युवती के भाई ने केस दर्ज कराया है कि उसकी बहन को कार में ले जाया गया है। युवती की शादी नवंबर माह में होना निश्चित की हुई है। युवती को उठाने का आरोप पड़ोसी गांव के युवक के ऊपर है। थाना प्रभारी दिनेश यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। केस दर्ज कर ली गई है। जांच अधिकारी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि युवती और आरोपी की तलाश की जा रही है। उटावड़ थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।