Land Deal Fraud Took 8 Lakhs No Sale Deed Plot Sold To Another
सौदे के बाद जमीन दूसरे को बेचने का आरोप
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, बल्लभगढ़ : तिगांव क्षेत्र में जमीन बेचने का इकरार कर 8 लाख रुपये लेने और बाद में जमीन का बयनामा नहीं कराने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जमीन मालिक ने रकम लेने के बावजूद खरीदार को कब्जा और बयनामा नहीं दिया तथा बाद में उसी जमीन को दूसरे व्यक्ति को बेचने के लिए इकरारनामा कर दिया। इस मामले में एसीपी तिगांव की जांच के बाद थाना तिगांव पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
बुखारपुर निवासी संदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने तिगांव में स्थित करीब 17 कनाल 5 मरले जमीन में से 2 कनाल जमीन खरीदने के लिए बलराम नागर के साथ 17 जनवरी 2025 को इकरारनामा किया था। जमीन का कुल सौदा 75 लाख रुपये में तय हुआ था। शिकायतकर्ता के अनुसार, इकरारनामे के समय उन्होंने बलराम को 5.50 लाख रुपये नकद बयाने के तौर पर दिए थे।बलराम ने उस समय कहा था कि उसका बैंक खाता नहीं है, इसलिए नकद रकम देने के लिए कहा था। गवाहों की मौजूदगी में रकम लेने के बाद इकरारनामे और रसीद पर हस्ताक्षर किए गए थे।