Munshipulia Severe Traffic Jam Vehicles Crawled For Hours Ambulance Also Stuck
मुंशीपुलिया के पास घंटों रेंगते रहे वाहन
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ : मुंशीपुलिया चौराहे पर शनिवार सुबह से यातायात का दबाव बढ़ा रहा। दोपहर 12 बजे चौराहे से जुड़े मार्गों पर घंटों वाहन रेंगते रहे। चौराहा पार करने में वाहन चालकों को 15 से 20 मिनट तक लगे। जाम में ऐंबुलेंस भी फंस गई।
इंजिनियरिंग कॉलेज पुल के निर्माण कार्य के चलते कई मार्गों का ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। शनिवार को वाहनों का दबाव बढ़ने से डायवर्जन व्यवस्था प्रभावित रही। इसी दौरान रिंग रोड से ऐंबुलेंस संख्या यूपी 32 ईजी 6373 मरीज को लेकर लोहिया अस्पताल जा रही थी। एक युवक ने जाम की पोस्ट एक्स पर वायरल कर जाम की समस्या उठाई। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और काफ मशक्कत के बाद रास्ता खाली करवाया।