पुलिस ने FIR में दर्ज आरोपों से संबंधित दस्तावेज़ मांगे

नवभारतटाइम्स.कॉम
property dispute documents related to fir allegations sought police engaged in investigation
nNBT न्यूज, लखनऊ : स्टेशन रोड पर एक प्रॉपर्टी के मालिकाना हक और किराया हड़पने के आरोप के मामले में वजीरगंज पुलिस ने शिकायतकर्ता से एफआईआर में लगाए गए आरोपों से संबंधित दस्तावेज मांगे है। वहीं दूसरे पक्ष ने एफआईआर में लगाए गए आरोपों को गलत बताया है।

ख्यालीगंज निवासी रिजवान मुर्तजा ने वजीरगंज थाने में 10 सितंबर को केस दर्ज करवाया था। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि खुशाल भार्गव से स्टेशन रोड पर स्थित जमीन को लेकर उसकी बात हुई। उक्त जमीन पर उसे रेस्टोरेंंट खोलना था। रिजवान ने आरोप लगाया है कि खुशाल और उनके पिता अशोक भार्गव ने प्रॉपर्टी को अपना बता कर किराए के रूप में 27 लाख रुपये ले लिए। इंस्पेक्टर वजीरगंज राजेश त्रिपाठी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। रिजवान की ओर से लगाए गए आरोपों के संबंध में दस्तावेज मांगे गए हैं। इसके बाद दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे। दूसरे पक्ष से भी दस्तावेज लेकर जांच की जाएगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में खुशाल ने दावा किया कि कोर्ट से हमारे हक में फैसला आ चुका है। मेरे व पिता पर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं।