यूरोप से लाया गया पंजाब का वॉन्टेड

नवभारतटाइम्स.कॉम
punjabs notorious gangster amritpal singh main operative of jaggu bhagwanpuria gang extradited from europe
पीटीआई, चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने जग्गू भगवानपुरिया गैंग के मुख्य गुर्गे अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत डालम को मोल्दोवा (यूरोप) से भारत प्रत्यर्पित कराने में बड़ी सफलता हासिल की है। पंजाब के DGP गौरव यादव ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह पंजाब पुलिस द्वारा किसी यूरोपीय देश से हासिल किया गया पहला प्रत्यर्पण है। उन्होंने बताया कि कई हत्याओं, हत्या के प्रयास, UAPA और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों में वांछित अमृतपाल को पंजाब पुलिस की चार सदस्यीय टीम शनिवार सुबह दिल्ली के IGI एयरपोर्ट लेकर पहुंची।