बहन की मौत का बदला लेने के लिए मारी थी गोली

नवभारतटाइम्स.कॉम
revenge for sisters death lic agent shot in laws involved
nNBT न्यूज, मलिहाबाद : ढेंढेमऊ गांव स्थित जनसेवा केंद्र के बाहर शुक्रवार शाम एलआईसी एजेंट समरेंद्र कुमार (36) को गोली मारने के मामले में पुलिस की प्रारंभिक जांच में बहन की मौत का बदला लेने की बात सामने आई है।

मलिहाबाद इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि समरेंद्र के साले सुधीर यादव का विवाह तिलसुवा निवासी जोगेंद्र की बेटी रूपांशी (23) से हुआ था। कुछ दिन बाद रूपांशी की मौत हो गई थी। जोगेंद्र ने प्रताड़ना और दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति सुधीर और दो ननदों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। परिवारीजनों ने समरेंद्र पर भी बेटी की मौत में भूमिका होने का आरोप लगाया था। जेल में बंद सुधीर को छुड़ाने की पैरवी को लेकर भी रूपांशी के मायके वाले समरेंद्र से नाराज थे। शुक्रवार शाम समरेंद्र पर रूपांशी के भाई और उसके चचेरे भाई अभय ने गोली चलाई थी। इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।