Ganesh Chaturthi 2023 Pandals Echo With Chants Of Bappa In Gurgaon Devotees Perform Grand Installations
विराजे विघ्नहर्ता, बप्पा के जयकारों से गूंजे पंडाल
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव
' गणपति बप्पा मोरया , मंगल मूर्ति मोरया' के जयकारों के साथ सोमवार को शहर में विघ्नहर्ता भगवान गणेश का आगमन हुआ। मंदिरों और घरों में शुभ मुहूर्त में पूरे विधिविधान से बप्पा की मूर्ति स्थापना कर पूजा-आरती की गई। इसके बाद मोदक का प्रसाद बांटा गया।सेक्टर-14 स्थित कम्युनिटी सेंटर में गणेशोत्सव के पहले दिन विशेष दरबार व सिंहासन पर गणपति को विराजमान किया गया। इसके अलावा शहर की कई सोसायटियों में ढोल-नगाड़ों के साथ बप्पा की मूर्ति लाई गई। वहीं, सेक्टर 102 स्थित इंपीरियल गार्डन सोसायटी में बच्चों के लिए मिट्टी से गणपति की मूर्ति बनाने की प्रतियोगिता हुई। सेक्टर 56 स्थित केंद्रीय विहार, सेक्टर 78 के मानसून ब्रिज, सेक्टर 82 वाटिका ग्रुप, सेक्टर 79 मैपस्को माउंटविले, गोदरेज आरिया, सेक्टर-109 एटीएस ककून, सेक्टर-108 रहेजा वेदांता, 112 गुड़गांव वन और सेक्टर-37डी रामप्रस्था सिटी में भी गणेशोत्सव मनाया जा रहा है।