Vi पर आरोप, जांच का आदेश

नवभारतटाइम्स.कॉम
vi accused of mnp rule violation trai initiates investigation
पीटीआई, नई दिल्ली: देश के टेलीकॉम सेक्टर में मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (MNP) को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। रिलायंस जियो और भारती एयरटेल ने आरोप लगाया है कि वोडाफोन आइडिया (Vi) ग्राहकों को अपना नेटवर्क पोर्ट कराने के लिए नियम विरुद्ध स्पेशल टैरिफ डिस्काउंट और ऑफर्स का लालच दे रही है। इस शिकायत के बाद टेलीकॉम रेगुलेटर Trai के चेयरमैन ए.के. लाहोटी ने कहा कि ऑपरेटरों से मिली शिकायतों की जांच की जाएगी। लहोटी ने कहा, जब हमें किसी भी ऑपरेटर से कोई शिकायत मिलती है, तो हम उसकी जांच करते हैं। वहीं, वोडाफोन आइडिया ने खुद को कानून के दायरे में काम करने वाली कंपनी बताते हुए इन आरोपों को खारिज किया है। मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (MNP) के जरिए कोई भी मोबाइल यूजर अपना नंबर बदले बिना एक टेलीकॉम कंपनी से दूसरी कंपनी में स्विच कर सकता है।

रेकमेंडेड खबरें