Hartalika Teej Married Women Observed Nirjala Vrat Wishing For Husbands Long Life And Happy Married Life
हरतालिका तीज पर सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: शहर में सोमवार को हरतालिका तीज का पर्व श्रद्धा-भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुहागिनों ने अपने पति की लंबी उम्र और वैवाहिक सुख के लिए निर्जला व्रत रखा। सेक्टर-5 स्थित श्रीराम मंदिर के पुजारी पं. नवीन शास्त्री ने बताया कि देवी पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए यह व्रत किया था, तभी से यह परंपरा चली आ रही है। यह व्रत अखंड सौभाग्य, दांपत्य जीवन में सुख-शांति और अविवाहित कन्याओं को योग्य वर की प्राप्ति की कामना के लिए रखा जाता है।