कथक की ताल पर गूंजा 'वंदे मातरम्'

नवभारतटाइम्स.कॉम
Navbharat Times
nNBT न्यूज,लखनऊ : यूपी संगीत नाटक अकादमी में शनिवार को संस्कार भारती (अवध प्रांत) की ओर से ‘वंदे मातरम्’ प्रशिक्षण कार्यशाला हुई। इसका विषय 'लोक से शास्त्र तक : वंदे मातरम् की सांस्कृतिक गाथा' रहा। दीप प्रज्वलन के बाद कार्यक्रम में स्वर, लय और ताल का मनमोहक संगम दिखा। कानपुर डीजी पीजी कॉलेज की प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने कहा कि कला परंपरा में राष्ट्रभावना की सशक्त अभिव्यक्ति है।