Lucknow University Will Prepare A Scientific Model For The Development Of Andaman
अंडमान के विकास का वैज्ञानिक मॉडल बनाएंगे LU के एक्सपर्ट्स
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण की राह अब लखनऊ विश्वविद्यालय (LU) के विशेषज्ञ तय करेंगे। द्वीपसमूह की पारिस्थितिकी को सुरक्षित रखते हुए वैज्ञानिक व तकनीकी समाधान तैयार करने में एलयू अहम सहयोग देगा। इसी कड़ी में शनिवार को विश्वविद्यालय के हाइड्रोकार्बन, ऊर्जा एवं भू-संसाधन संस्थान में अंडमान के विकास, जैव-विविधता संरक्षण और जलवायु अनुकूलन पर विशेषज्ञों का अहम मंथन हुआ। बैठक में विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन साधने पर जोर दिया गया। इस दौरान अंडमान एवं निकोबार के उपराज्यपाल प्रो. दिनेश शर्मा और एलयू कुलपति प्रो. जेपी सैनी मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक की मेजबानी संस्थान के निदेशक प्रो. ध्रुव सेन सिंह ने की।
वहीं अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल पद की शपथ लेने के बाद पहली बार लखनऊ पहुंचे प्रो. डॉ. दिनेश शर्मा का उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने स्वागत अभिनंदन किया। शनिवार को प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने किया। मौके पर गुरप्रीत सिंह चड्ढा, राजीव शुक्ला मौजूद रहे।