डीन एल्गर ने 2026 काउंटी चैंपियनशिप के बाद पेशेवर क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की

NewsPoint
2026
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज डीन एल्गर ने पेशेवर क्रिकेट को पूरी तरह अलविदा कहने का फैसला किया है। वह 2026 काउंटी चैंपियनशिप सीजन के खत्म होने के बाद क्रिकेट के मैदान से संन्यास ले लेंगे। 39 वर्षीय एल्गर ने कहा कि अब वह युवा नहीं रहे और घर पर अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं। उन्होंने अपने 12 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर और दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी करने के अनुभव को गर्व का पल बताया।

ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार, डीन एल्गर ने कहा, "मुझे लगता है कि पेशेवर क्रिकेट को अंतिम रूप से अलविदा कहने का मेरे लिए यह सही समय है। मैं अब जवान नहीं रहा, 39 साल का हो गया हूं। घर पर मेरे पास एक युवा लेकिन बहुत तेजी से बड़े हो रहे परिवार के लिए बहुत सारी चीजें चल रही हैं। मेरे लिए यह समय घर पर अपने पार्टनर और बच्चों के लिए मौजूद रहने का है।"
एल्गर ने अपने क्रिकेट सफर को शानदार बताया और कहा कि यह अभी खत्म नहीं हुआ है, लेकिन सीजन के आखिर में वह रिटायर हो जाएंगे। उन्होंने कहा, "मैं खुशकिस्मत था कि मुझे बारह साल तक अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी करने का मौका मिलना मेरे करियर के सबसे गर्व के पलों में से एक है।"

डीन एल्गर ने इसी साल जनवरी 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। भारत के खिलाफ खेली गई सीरीज उनकी आखिरी अंतरराष्ट्रीय सीरीज थी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद, एल्गर ने काउंटी चैंपियनशिप में एसेक्स के साथ करार किया था। टीम के साथ तीन साल का शानदार सफर तय करने के बाद, उन्होंने अब क्रिकेट को पूरी तरह से अलविदा कहने की घोषणा कर दी है।

डीन एल्गर का अंतरराष्ट्रीय करियर काफी प्रभावशाली रहा है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए 86 टेस्ट मैच खेले, जिनमें 152 पारियों में 14 शतक और 23 अर्धशतक की मदद से 5,347 रन बनाए। इसके अलावा, उन्होंने 8 वनडे मैचों की 7 पारियों में 104 रन भी बनाए। उन्होंने 18 टेस्ट मैचों में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी की जिम्मेदारी भी संभाली। यह उनके नेतृत्व क्षमता का एक और प्रमाण है। उनके इस फैसले से क्रिकेट जगत में एक युग का अंत हो गया है।

रेकमेंडेड खबरें