अवैध हथियार सहित प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम
Navbharat Times

n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने एक व्यक्ति का अवैध हथियार रखने के अपराध में अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज छांयसा के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पिस्टल, मैगजीन व स्कार्पियो भी बरामद की है। आरोपी की पहचान प्रवीन निवासी कपना, जिला बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर का कार्य करता है। उसने शौक के लिए मिथौली (उत्तर प्रदेश) से 1 लाख 7,000 रुपये में अवैध हथियार खरीदा था। वह अपने भाई की ससुराल फज्जूपुर खादर आया हुआ था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज छांयसा के पास अपनी स्कॉर्पियो में अवैध हथियार के साथ बैठा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गाड़ी सहित संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली।