MLC श्रीचंद शर्मा ने विस में उठाया घरौनी का मसला

नवभारतटाइम्स.कॉम

एमएलसी मसला

mlc

n NBT रिपोर्ट, ग्रेनो : जनपद के तीनों अथॉरिटी एरिया के गांवों में घरौनी नहीं बन रही है। इसके चलते ग्रामीणों की आबादी के दस्तावेज भी नहीं बन पा रहे। ग्रामीणों की इस समस्या को एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने विधानसभा में उठाया। अब नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना अथॉरिटी से इस पर जवाब मांगा गया है। तीनों अथॉरिटी जवाब बनाने में जुटी हैं। यूपी सरकार ने गांवों में आबादी की जमीन को लेकर होने वाले विवादों को निपटाने के लिए घरौनी बनाने का फैसला लिया है। एग्रीकल्चर लैंड (भूमिधरी) के लिए राजस्व विभाग खतौनी बनाता है। इसी तरह आबादी वाली जमीन के लिए घरौनी बनाने का काम शुरू किया गया। प्रदेश में यह काम तेजी से शुरू हुआ और ग्रामीणों को घरौनी दी गई। जनपद गौतम बुद्ध नगर में 88 ग्राम पंचायतें हैं। इसमें घरौनी का काम हुआ। नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना अथॉरिटी एरिया के गांवों में घरौनी का काम नहीं शुरू हुआ। इसको लेकर ग्रामीणों ने जन प्रतिनिधियों से भी शिकायत की। एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने ग्रामीणों की इस समस्या को विधानसभा में उठाया।