n NBT न्यूज, ग्रेनो वेस्ट : गौड़ सिटी 2 स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में मंगलवार को बैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के अध्यक्ष सुरिंदर सिंह, सचिव सरदार जसपाल सिंह ने बताया कि इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में सुबह 7 बजे से 9 बजे तक आसा दी वार का पाठ भाई नौनिहाल सिंह आनंदपुर साहिब वालों ने किया। इसके बाद ज्ञानी संदीप सिंह कथा वाचक ने बैसाखी की महत्ता बताई। कीर्तन के बाद गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया।

