n NBT न्यूज, गुड़गांव: इंडियन मेडिकल असोसिएशन (IMA) गुड़गांव शाखा के वार्षिक कार्यक्रम में नए अध्यक्ष और सचिव नियुक्त किए गए। डॉ.राजेश कटारिया को नया अध्यक्ष और डॉ.विनीता यादव को सचिव बनाया गया। इस मौके पर पिछले साल निवर्तमान अध्यक्ष डॉ.अजय अरोड़ा और सचिव डॉ.उमेश गुप्ता के नेतृत्व में किए गए शिक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक कार्यों की रिपोर्ट पेश की गई। नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ.राजेश कटारिया ने कहा कि वह संस्था को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। पूर्व अध्यक्ष डॉ.अजय अरोड़ा ने सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद किया।

