n NBT न्यूज, नोएडा/ग्रेनो : शहर में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई। दलित उत्थान सेवा समिति और सहयोगी संगठनों ने शहरभर में शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। कार्यक्रम की शुरुआत सेक्टर-37 स्थित आंबेडकर पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि और गौतमबुद्ध के समक्ष बौद्ध वंदना के साथ हुई। इसके बाद भव्य शोभायात्रा अंबेडकर पार्क से शशिकांत शर्मा गोलचक्कर, निठारी, पीजीआई सेक्टर-25/26, डीएम चौक, अट्टा बाजार, जीआईपी मॉल और डीएलएफ मॉल होते हुए राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पहुंची। ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली गोल्फ होम्स एंड किंग्स वुड सोसायटी में भारतीय जनता पार्टी की इकाई ने डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान निवासियों द्वारा बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए गए। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने डॉ. अंबेडकर जी के जीवन, संघर्ष और उनके अतुलनीय योगदान के बारे में ध्यानपूर्वक सुना। इस दौरान राणा प्रताप सिंह, एडवोकेट मधुलिका, निधि सिंह, लोकेंद्र राजपूत, आलोक सिंह, मनीता गोयल, गीता सक्सेना, अर्चना, सतीश भारद्वाज, जितेश, शुभम, तामेश्वर मिश्रा, अजय अग्रवाल उपस्थित रहे। नॉलेज पार्क 2 स्थित जीएनआईओटी एमबीए संस्थान में निदेशक डॉ अंशुल शर्मा ने शपथ ग्रहण समारोह किया।

