n NBT न्यूज, नोएडा : गौतमबुद्ध नगर में श्रमिक प्रदर्शनों के बाद यूपी सरकार ने न्यूनतम वेतन बढ़ाने की घोषणा की है। हालांकि सीटू (CITU) ने इसे महंगाई के मुकाबले अपर्याप्त बताते हुए खारिज कर दिया। संगठन की मांग है कि नोएडा-गाजियाबाद में दिल्ली के समान न्यूनतम वेतन 26000 रुपये प्रतिमाह किया जाए और वेज बोर्ड कमिटी गठित हो। सीटू ने गंगेश्वर दत्त शर्मा की नजरबंदी और गिरफ्तार श्रमिकों की रिहाई की मांग करते हुए प्रशासन से वार्ता शुरू करने को कहा है। चेतावनी दी गई है कि मांगें न मानने पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

