बैंक कस्टमर केयर कर्मी बन ठग लिए 86 हज़ार रुपये

नवभारतटाइम्स.कॉम

बल्लभगढ़ में एक युवक बैंक कस्टमर केयर का शिकार हुआ। ठगों ने क्रेडिट कार्ड चार्ज रिवर्सल का झांसा देकर उसके खाते से 85,999 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, फ्लाइट टिकट कन्फर्म कराने के नाम पर एक व्यक्ति से करीब एक लाख रुपये की ठगी हुई है।

bank customer care deception rs 86000 stolen rs 1 lakh duped in flight ticket scam

n NBT न्यूज, बल्लभगढ़ : क्षेत्र के गढ़खेड़ा गांव निवासी एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। ठगों ने क्रेडिट कार्ड चार्ज रिवर्सल के नाम पर झांसा देकर उसके खाते से 85 हजार 999 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ में शिकायत देकर केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता ने बताया कि 8 अप्रैल को उसके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक कस्टमर केयर से जुड़ा बताते हुए कहा कि उसके क्रेडिट कार्ड पर लगे चार्जेस को रिवर्स करने के लिए उसे ऐप में अपडेट करना होगा। कस्टमर केयर से पहले हुई बातचीत का हवाला देने पर उसे बात पर भरोसा हो गया। पीड़ित के अनुसार, बताए गए निर्देशों का पालन करते ही उसका फोन हैक हो गया। इसके बाद उसके क्रेडिट कार्ड से ट्रांजैक्शन के जरिए 85,999 रुपये निकाल लिए गए। फ्लाइट टिकट के बहाने 1 लाख रुपये की ठगी : ऑनलाइन फ्लाइट टिकट कन्फर्म कराने के नाम पर एक व्यक्ति से करीब एक लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेकिन ठगों का अभी पता नहीं चला है। पीड़ित सेक्टर-88, सवाना RPS निवासी ने बताया कि 9 अगस्त 2025 को उन्होंने जम्मू की फ्लाइट टिकट कन्फर्म करने के लिए एक कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क किया।