IMT से कौराली गांव जाने वाली सड़क बननी शुरू

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद में आईएमटी से कौराली गांव को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। तारकोल की लेयर बिछाई जा रही है। उम्मीद है कि दो से तीन हफ्तों में सड़क पूरी तरह तैयार हो जाएगी। इससे कौराली, जुन्हेड़ा और अटाली सहित कई गांवों के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

construction of road from imt to kaurali village begins people will get great relief

n NBT न्यूज, फरीदाबाद : तिगांव क्षेत्र के गांवों को आईएमटी व दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड से कनेक्ट करने वाली बुखारपुर-कौराली गांव की सड़क का निर्माण लंबे समय बाद शुरू हो गया है। सड़क पर तारकोल की लेयर बिछाई जा रही है। उम्मीद है कि दो से तीन सप्ताह में सड़क पूरी तरह से तैयार हो जाएगी, जिससे कई कई गांवों के लोगों काे सुविधा मिलेगी।

कौराली से बुखारपुर होते हुए आईएमटी तक जाने वाली सड़क लंबे समय से खस्ताहाल थी। सड़क पर गड्ढे होने से लोगों को परेशानी हो रही थी। कुछ जगहों पर गड्ढे एक से दो फुट गहरे तक हो गए थे, बारिश के दौरान इनमें पानी भर जाता था और लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। यह सड़क कौराली के साथ ही जुन्हेड़ा, अटाली आदि गांवों को आईएमटी से जोड़ने का काम करती है।